USGD GYAN

10/recent/ticker-posts

ENGLISH BOLNA AUR PADHNA KAISE SIKHE? - सरल और आसान तरीको से केवल कुछ दिनों में अंग्रेजी बोलना सीखिए!

ENGLISH BOLNA AUR PADHNA KESE SIKHE AAPKA BAHUT BAHUT SWAGAT HAI  .
HELLO NAMASKAR DOSTO! MAIN AASA AUR UMID KARTA HUN KI BHI PARKAR KE DIKAT KO MAIN AAPKO SUGGESION DE SAKE.
ENGLISH BOLNA AUR PADHNA KESE SIKHE? – सरल और आसान तरीको से केवल कुछ दिनों में अंग्रेजी बोलना सीखिए|

ENGLISH BOLNA AUR PADHNA KESE SIKHE? - सरल और आसान तरीको से केवल कुछ दिनों में अंग्रेजी बोलना सीखिए!

TECHNOLOGY KA GYAN IN HINDI

हैलो दोस्तों ! TECHNOLOGY KA GYAN IN HINDI  में आपका स्वागत है,आज हम आपको बताने जा रहे है English Bolna Kaise Sikhe तथा इसके साथ-साथ इंग्लिश से जुडी हर जरुरी जानकारी आज हम आपको बताएँगे | हमने हमारी पिछली पोस्ट में बताया की SSC की तैयारी कैसे करे, आशा करते है आपको हमारी पोस्ट पसंद आयी होगी |

क्या आपको भी इंग्लिश नही आती है? क्या आप भी इंग्लिश सीखना चाहते है? समाज या अन्य जगह सम्मान पाना चाहते है? या किसी बड़ी कंपनी में कार्य करना चाहते है?तो अब आप ये सब कर सकेंगे, इस पोस्ट को शुरू से अंत तक गौर से पढ़िए और इंग्लिश बोलना सीखिए| तो आइये आज हम शुरू करते है, अंग्रेजी पढना कैसे सीखे और अंग्रेजी बोलना कैसे सीखे|

दोस्तों जैसा की आप और हम जानते है की इंग्लिश (English) एक अन्तर्राष्ट्रीय (International) भाषा है, यह भारत देश के साथ-साथ लगभग सभी देशो में बोली जाती है, आज के युग में चाहे नौकरी पाना हो या कही बहार जाना हो, आपको इंग्लिश जरुर आना चाहिए, भारत में भी अंग्रेजी का काफी महत्व है, किसी भी बड़ी कंपनी में जॉब करने के लिए भी आपको अच्छी अंग्रेजी (English) बोलना और पढना आना आवश्यक है|

आज अगर आप की क्वालिफिकेशन कम है लेकिन आप अच्छी इंग्लिश बोल सकते हो तो आपका सम्मान होगा तथा आपको श्रेष्ठ व्यक्ति का दर्जा दिया दिया जायेगा| आज के ज़माने में जो अच्छी इंग्लिश जानता है उसे ही सम्मान दिया जाता है|

अगर आपको भी इंग्लिश नही आती है और अगर आप भी इंग्लिश सीखना चाहते है तो आज हम आपको बतायेंगे की इंग्लिश सीखने का तरीका क्या है और अंग्रेजी में बातचीत कैसे करे|तो अब आपके यह सभी सपने पुरे होंगे, बस ध्यान से हमारी पोस्ट पढ़िए और इंग्लिश बोलना शुरू कीजिये| तो आइये हम शुरू करते है|

ENGLISH BOLNA AUR PADHNA KESE SIKHE:

हाँ तो दोस्तों जैसा की आप और हम जानते है की इंग्लिश (English) एक अन्तर्राष्ट्रीय (International) भाषा है, यह भारत देश के साथ-साथ लगभग सभी देशो में बोली जाती है, आज के युग में चाहे नौकरी पाना हो या कही बहार जाना हो, आपको इंग्लिश जरुर आना चाहिए, भारत में भी अंग्रेजी का काफी महत्व है, किसी भी बड़ी कंपनी में जॉब करने के लिए भी आपको अच्छी अंग्रेजी (English) बोलना व् पढना आना आवश्यक है |

आज के युग में अगर आप की क्वालिफिकेशन कम है लेकिन आप अच्छी इंग्लिश बोल सकते हो तो वहा आपका सम्मान होगा तथा आपको क्षेष्ठ व्यक्ति का दर्जा दिया दिया जायेगा | अगर आपको आज के ज़माने में इंग्लिश नही आती है तो आप आज ही सीखना शुरू कर दे क्युकि यह आने वाले ज़माने में अनिवार्य रूप से आवश्यक हो जाएगी |

बात कडवी हे दोस्तों मगर यही सच है की आज के ज़माने में जो अच्छी इंग्लिश जनता हे उसे ही तवज्जो दिया जाता है उसका हर जगह सम्मान होता है| आज हम आपको बतायेंगे की अंग्रेजी बोलना और लिखना कैसे सीखे, इंग्लिश सीखने का तरीका, अंग्रेजी में बातचीत करने का तरीका|

English सिखने के आसान तरीके हिंदी में:

अगर आप भी हिंदी मीडियम के छात्र हे या आपका भी हिंदी मीडियम रहा है तो डरने की कोई बात नही है,आप भी अच्छी इंग्लिश बोलना सिख सकते है, बस फॉलो कीजिये हमारे कुछ स्टेप्स

ग्रामर (Grammer):

भारत देश में अधिकतर लोग की पहली भाषा हिंदी है या उनकी अपनी कोई, वे अगर इंग्लिश सीखना चाहते हे या इंग्लिश में बातचीत करना चाहते है तो उन्हें सबसे पहले ग्रामर का ज्ञान होना आवश्यक होना चाहिए, इंग्लिश ग्रामर में कई रूल्स (Rules) होते है|

अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आपको पूरी ग्रामर समझना पढेगी और अगर आप सिर्फ इंग्लिश बोलना चाहते हे या सीखना चाहते हे तो आपको पूरी ग्रामर सिखने की कोई जरुरत नही है आप बस उसके बेसिक नियम (Rules) पढ़ लीजिये तथा उन्हें फॉलो कीजिये |

इंग्लिश सीखने के लिए ग्रामर का ज्ञान होना जरुरी है, ग्रामर के लिए कोई सी भी इंग्लिश सीखने की बुक आप ले सकते है तथा उससे रूल्स समझ सकते है|

वोकैबुलारी (Vocabulary) :

सामान्य तरीके से बातचीत करने के लिए लगभग एक व्यक्ति को 1000-1100 शब्दों की जरुरत होती है, बाकि शब्द धीरे धीरे हमारी प्रैक्टिस करने की आदत हमे सिखा देगी, हमे शब्दों के जाल में नही फसना हे उन्हें नही रटना है|

शब्दों को सिखने का सबसे अच्छा तरीका यह हे की आप रोजाना 5 शब्द डिक्शनरी में से ले उन्हें ऐसी जगह लिखे जहां आपका ध्यान दिन में कई बार जाता हो आप ये काम अपने ऑफिस के टेबल या कम करने की जगह पर भी कर सकते है| उन शब्दों को दिन में कई बार पढ़िए और याद करिए |

इंग्लिश सीखने के लिए इंग्लिश में सोचना शुरू करे:

इंग्लिश बोलने के लिए सबसे अहम् हे, वातावरण(माहोल) अगर आपके आस-पास का वातावरण ऐसा हे जहा अंग्रेजी भाषा का उपयोग किया जाता है तो आप जल्द ही अंग्रेजी बोलना सिख सकते है और अगर आपके आस पास ऐसा माहोल नही है तो आप क्रिएट (बना) कर सकते है|

माहोल बनाने के लिए आपको आपकी सोचने की क्षमता को इंग्लिश(अंग्रेजी) में ट्रान्सफर करना होगा, जेसे मान लीजिये अगर आप किसी चीज़ को देखते हे या किसी चीज़ के बारे में सोचते है तो अब तक आप हिंदी में सोच रहे थे पर आज से आप हर चीज़ को इंग्लिश में सोचना चालू करे अगर आपकी ग्रामर मिस्टेक या स्पेलिंग मिस्टेक आती हे तो आने दीजिये, क्यूंकि अभी आप अपने तक ही सिमित है तो डरने की कोई बात ही नही है|

किताबें पढ़िए:

इंग्लिश सीखने का सबसे अच्छा तरीका है किताब पढना | आपको किताब पढने के लिए रोजाना एक घंटा जरुर देना पड़ेगा, आप बाज़ार से लेकर या कही और से कोई सी भी इंग्लिश सीखने की किताब  ले सकते है, किताब लेने के बाद आप उसके पहले पेज से पढना शुरू कीजिये|

आपको सिर्फ उस किताब में लिखे शब्दों को ऊँची आवाज़ में पढना है, और जिस शब्द का आपको अर्थ नहीं पता या उसका उच्चारण नही कर पा रहे उसे अपनी नोट बुक में लिख लीजिये, आगे बढिए|

दोस्तों बिलकुल भी ये न सोचे की आपको तो किसी शब्द का मतलब नही आता है और न ही निराश होइए आप बस शब्दों को लिखते जाइये और आधे घंटे किताब पढने के बाद उसे मार्क लगा कर छोड़ दीजिये| इसके बाद अपनी डिक्शनरी उठाइए और उन सब शब्दों को ढूंडीये जो अपने नोट बुक में नोट किये थे|

अब उन शब्दों को भी उनके अर्थ के साथ लिख लीजिये और उन शब्दों को याद कर लीजिये व् उनकी स्पेलिंग को भी याद कर लीजिये जब आपको लगे की आपने वो सभी शब्द याद कर लिए है जिसमे आप अटके थे इसके बाद आप फिर वही बुक और वही पेज पढ़िए और आप इस बार बिलकुल भी नहीं अटकेंगे|

इसके बाद आपने जहा मार्क लगाया था, उसके बाद पढना शुरू कीजिये  ,यही प्रक्रिया दोहराइए, शुरू के 10 -15 पेज में आपको नए शब्द मिलेंगे  और उसके बाद आप तेज़ी से पढ़ पाएंगे और किताब ख़त्म होने तक आपकी बहुत से नए शब्द सिख चुके होंगे| इससे आपकी पढने की स्पीड और बोलने का तरीका भी सिख पाएंगे|

दैनिक चीजों का ले सहारा:

ENGLISH BOLNA AUR PADHNA KESE SIKHE

हाँ दोस्तों आप आपकी दैनिक चीजों के इस्तेमाल से भी इंग्लिश सीख सकते है, जेसे आप सुबह उठते से अख़बार पड़ते हे उसकी जगह आप कोई सा भी अंग्रेजी अख़बार(English Newspaper) या कोई सी इंग्लिश मैगज़ीन(Magazine) भी पढ़ सकते है| अगर आप टीवी देखते है तो उस पर भी आप इंग्लिश सीखने के लिए (Hollywood) की Movies देख सकते है इंग्लिश में कई न्यूज़ चैनल भी प्रसारित होते हे, आप उन्हें भी देख सकते है|

इंग्लिश मूवी देखते समय आप उसके Subtitle के सहारे समझ सकते है इससे आपकी इंग्लिश सुनने की क्षमता भी बढेगी| अगर आपके पास एंड्राइड मोबाइल है तो आप उसके माध्यम से भी इंग्लिश सीख सकते है, प्ले स्टोर व् अन्य जगह बहुत सी ऐसी एप्लीकेशन मोजूद है जो फ्री है तथा इंग्लिश सीखने में काफी हेल्पफुल है, यह एप्लीकेशन कई तरीको से आपको इंग्लिश सिखाती हे और उसका टेस्ट भी लेती है|

इसके बाद अगर आप दोस्तों से मिलते हे तो उनके साथ ग्रुप डिस्कशन कीजिये, आप कोई गलत शब्द बोलते है या आपको स्पेलिंग नही आती तो आप बिलकुल भी घबराये नही थोड़ी सी हिम्मत करे अपने अन्दर का डर बहार निकाले, वे आपके दोस्त हे अप उनसे खुल कर बाते कर सकते है किसी भी टॉपिक पर|

Conclusion:

हा तो दोस्तों आज हमने आपको बताया की English bolna kaise sikhe, इंग्लिश सीखने का तरीका, अंग्रेजी में बातचीत करना और केसे आप अपनी दैनिक दिनचर्या के द्वारा भी इंग्लिश सिख सकते है| दोस्तों अगर ठान ले तो कोई मुश्किल बड़ी नहीं होती, बस हमारे अन्दर सिखने का जज्बा होना चाहिए, एक कहावत हे जब जागो तब सवेरा!

यह एक बहुत अच्छा उदाहरण है जो हमे बताता हे की कोई भी काम करने के लिए कभी देर नही होती है, हम किसी भी चीज़ का आरम्भ आज से बल्कि अभी से शुरू कर सकते है| और इंग्लिश सीखना कोई बड़ी बात नही है न ही इसके लिए कोई उम्र है|

हा तो दोस्तों आपको हमारी आज की पोस्ट (इंग्लिश सीखने के तरीके) केसी लगी? अगर आपके कुछ सवाल हे तो आप कमेंट कर सकते है, हमारी टीम आपकी पूरी सहायता करने की कोशिश करेगी| अलविदा दोस्तों फिर मिलेंगे किसी नए टॉपिक को लेकर
ENGLISH BOLNA AUR PADHNA KESE SIKHE?


TECHNOLOGY KA GYAN IN HINDI


Post a Comment

0 Comments